{"_id":"5d7d22ee8ebc3e939d46a0a0","slug":"now-meena-manch-will-give-door-to-door-knock-gonda-news-lko481534578","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मीना मंच की टोलियां देंगी घर-घर दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मीना मंच की टोलियां देंगी घर-घर दस्तक
विज्ञापन
गोंडा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा नोहर में शनिवार को नो बैग डे पर मीना मंच की बैठक में मीना मंच की टोली बनाई गई। अब मीना मंच की टोलियां बच्चों के घर पर दस्तक देकर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का कार्य करेंगी।
विद्यालय के मीना मंच के सुगमकर्ता मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय के विभिन्न मजरों के बच्चे जो विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के लिए आते हैं उनकी की एक टोली प्रत्येक मजरों में बनाई गई है जो विद्यालय आते समय उनके घर पर दस्तक देते हुए विद्यालय आएंगे और उन्हें विद्यालय आने के लिए जागरूक करेंगे।
विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बालिका वर्ग की किरण व उनकी टीम ने विजय हासिल की, जबकि बालक वर्ग में करण व उनकी टीम ने विजय प्राप्त की। कार्यक्रम की समाप्ति पर ग्राम प्रधान बुधना देवी ने विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए स्कूल बैग का वितरण बच्चों को किया।