{"_id":"69385ed6dea477a84c0b80bf","slug":"ncc-cadets-are-winning-in-competitions-gonda-news-c-100-1-gon1041-148544-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रतियोगिताओं में बाजी मार रही हैं एनसीसी कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रतियोगिताओं में बाजी मार रही हैं एनसीसी कैडेट
Tue, 09 Dec 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर। सिसवा स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने छात्रों से कम समय में टेंट का निर्माण कर उसे सही तरीके से समेट भी दिया। कैंप कमांडेंट कर्नल सुनील कपूर ने बताया कि छात्राएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। वे अधिकांश प्रतियोगिताओं में विजेता बन रही हैं।
कर्नल कपूर ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं। प्रशिक्षण शिविर में चाहे फायरिंग, टेंट लगाने की प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम या मंच पर भाषण देना हो, लड़कियां आगे हैं। उन्होंने पांच विषयों पर भाषण देने को अनिवार्य कर छात्राओं को आत्मविश्वास व व्यक्तित्व विकास का अवसर दिया।
प्रतियोगिता के अंत में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह, ट्रेनिंग ऑफिसर मेजर डॉ. राजेश द्विवेदी और सूबेदार मेजर अंगपाल सिंह ने कैडेटों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार मोहन सिंह, हवलदार कृष्ण, कैप्टन एनके मिश्र, लेफ्टिनेंट संजय शुक्ल, लेफ्टिनेंट आनंद पांडेय, लेफ्टिनेंट बीके तिवारी व केयरटेकर अजय वर्मा मौजूद रहे। (संवाद)