{"_id":"64aaf0096c64449cba0a6d64","slug":"murderous-attack-on-bjp-leader-in-gonda-gonda-news-c-100-1-gon1002-614-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा में भाजपा नेता पर कातिलाना हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा में भाजपा नेता पर कातिलाना हमला
Sun, 09 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी दूबे। -संवाद
गोंडा। मोतीगंज क्षेत्र थाना के इमलिया गांव से शनिवार देर शाम दावत खाकर बाइक से लौट रहे भाजपा नेता पर चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने लाठी व हाॅकी से हमला कर दिया।लहूलुहान करने के बाद उन पर फायर झोंक दिया। मगर वह बाल-बाल बच गए। घायल भाजपा नेता को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
तरगांव निवासी त्रिवेणी दूबे भाजपा की जिला कार्यसमिति सदस्य हैं। उनकी गांव के ही कुछ लोगों से चुनावी रंजिश चल रही है। त्रिवेणी की पत्नी अनीता दूबे ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके पति शनिवार शाम बाइक से क्षेत्र के इमलिया गांव में निमंत्रण में गए थे। वहां से लौटते समय प्राथमिक विद्यालय भमैचा के पास कुछ लोगों ने जबरन उन्हें रोक लिया और लाठी व हाॅकी से हमला करके घायल कर दिया।
आरोप है कि तरगांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने त्रिवेणी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। मगर वह बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। त्रिवेणी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तरगांव मस्तराम तिवारी का कहना है कि वह घटना के समय बाहर गए थे। उन्हें चुनावी रंजिश में फंसाया गया है। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित की पत्नी अनीता दूबे की तहरीर पर मस्तराम तिवारी उर्फ भरतराम, दीपक, विवेक व अयोध्या के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।