फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   murder gonda fallowup police

दीपक हत्याकांड: थाने के सामने शव रख कर प्रदर्शन

Fri, 10 Feb 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
murder gonda fallowup police
प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते एसडीएम।
तरबगंज (गोंडा)। किंधौरा गांव के मजरे बघमरवा के दीपक सिंह हत्याकांड का राज अब सीडीआर से खुलेगा। पुलिस की सर्विलांस टीम दीपक के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) को खंगाल रही है। पुलिस ने एक युवती व उसके दो भाईयों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस की तफ्तीश प्रेम प्रसंग व रुपये के लेनदेन पर घूम गई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपक गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके सिर पर भारी हथियार से चोट पहुंचाने के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद दीपक का शव तरबगंज पहुंचा तो परिवार के लोगों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। सीओ आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हो सका।
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के किंधौरा गांव के मजरे बघमरवा का रहने वाला दीपक सिंह 6 फरवरी को दिल्ली से गांव लौटा था। वह 7 फरवरी को गांव में एक निमंत्रण में गया था। वहां से घर लौटने के बाद गांव के धार्मिक स्थल पर चल रहे कार्यक्रम में बताकर गया था। वहां से नहीं लौटा। दूसरे दिन ही दीपक के पिता कप्तान सिंह ने थाना तरबगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 9 फरवरी को घर से सौ मीटर की दूरी पर उसका रक्त रंजिश शव पड़ा गया। पास में ही दीपक का मोबाइल फोन टूटा हुआ पड़ा पाया गया। मोबाइल फोन पर खून के धब्बे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दीपक के बड़े भाई रोहित सिंह ने पास के गांव की रहने वाली युवती बबिता, उसके भाई अमित व सुमित व गड़ौली गांव के रहने वाले सूरज तिवारी के खिलाफ थाना तरबगंज में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राेहित का आरोप है कि दीपक से बबिता ने 70 हजार रुपये उधार लिया था। वह वापस नहीं कर रही थी। आरोप है कि रुपये न देना पड़े इसलिए उसके भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक दीपक दिल्ली में रहकर लोडिंग वाहन चलाता था।

पुलिस ने दीपक के मोबाइल का सीडीआर निकाला है। पुलिस की सर्विलांस टीम दीपक के मोबाइल से की गई कॉल व आने वाली सभी कॉल को खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश प्रेम प्रसंग व रुपये के लेनदेन पर टिकी है।

800 मीटर तक घसीटकर फेंका शव
दीपक की हत्या के बाद आरोपी उसका शव 800 मीटर तक घसीट कर दूर ले जाकर फेंका था। दीपक के घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित सरसों के खेत की मेंड़ पर उसकी हत्या की गई थी। उसके बाद उसका शव ले जाकर फेंका गया। पुलिस की पड़ताल में शव को घसीटे जाने के निशान मिले हैं।

मोबाइल पर आई कॉल के बाद था दीपक
रोहित ने बताया कि छोटा भाई दीपक सात फरवरी को गांव में ही निमंत्रण में गया था। वहां से वापस घर लौटा तो उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आ गई। कॉल करने वाले से उसे कहीं बुलाया था। वह घर से गांव में धार्मिक स्थल पर चल रहे कार्यक्रम में जाने के लिए कहकर निकला था। पुलिस दीपक के घर से जाने के दौरान आई कॉल को खंगालने में जुटी है। जिससे पता चल सके कॉल करने वाला शख्स कौन था।
ताला लगाकर परिवार समेत आरोपी फरार
लापता दीपक का शव मिलने के बाद रोहित सिंह ने एक ही परिवार के तीन लोगों समेत कुल चार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के घर पहुंची तो घर में ताला लटकता मिला। आरोपी का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया है।


तीन टीमें लगाई गई
दीपक के भाई रोहित सिंह की तहरीर पर बबिता, उसके भाई अमित व सुमित और सूरज तिवारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।
- संसार सिंह राठी, सीओ तरबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed