फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Modi's birthday celebrated with a festival of lights (Deepotsav)

Gonda News: दीपोत्सव के साथ मनाया मोदी का जन्मदिन

Sat, 19 Sep 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Modi's birthday celebrated with a festival of lights (Deepotsav)
गोंडा के अशोकपुर गांव में दीप जलाते विधायक प्रेमनरायन पांडेय। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह दीपोत्सव का आयोजन कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने दीप जलाकर देश के निरंतर विकास का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कटरा बाजार के हनुमानगढ़ी मंदिर में बृहस्पतिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव आयोजित किया गया। कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह और अर्जुन प्रसाद तिवारी की अगुवाई में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ा गया।
विज्ञापन


तरबगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने अशोकपुर में आशीर्वाद का दीया जलाया। अमृत सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया। इस मौके पर ग्राम प्रशासक पवन सिंह, अनिल पांडेय, महेंद्र सिंह, रामधोख, दीपक सिंह, अजीत सिंह, पेशकार, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पसका में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम में स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया गया। केंद्राध्यक्ष डॉ. सीएम त्रिपाठी ने लोगों से घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई बनाए रखने की अपील की गई। इस मौके पर इंजीनियर मिथिलेश कुमार झा, ममता त्रिपाठी, डॉ. आशीष पांडेय, डॉ. सुधांशु, स्नेहा पांडेय, अंजनी दुबे, नितेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed