फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA inspected Paddy Purchase Center

विधायक ने लिया धान क्रय केंद्र का जायजा

Sat, 07 Nov 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
MLA inspected Paddy Purchase Center
गोंडा में छपिया के बुक्कनपुर धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते विधायक प्रभात वर्मा। - फोटो : GONDA
खोड़ारे (गोंडा)। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने शनिवार को बभनजोत ब्लॉक के बुक्कनपुर धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। पूरे दिन में 2 किसानों के धान तौल पर पर नाराजगी जताई। वहीं 15 अक्तूबर से चल रहे क्रय केंद्र पर 63 कुंटल धान खरीद पर अफसोस व्यक्त किया।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी को बड़ा बैनर लिखवा कर क्रय केंद्र के बाहर लगाने के लिए निर्देश दिए, जिससे आने जाने वाले किसान धान क्रय केंद्र को जान सके। इसके साथ किसानों का सहयोग करने के लिए कहा। बिचौलिए से दूरी बनाए रखने के लिए हिदायत दी। वहीं क्षेत्र के किसान चिंटू खान रामसूरत यादव, परशुराम पांडे, कनिक राम, मोहम्मद जीशान, अब्दुल अहद, अफजाल सहित तमाम किसानों का कहना है कि मौके पर केंद्र प्रभारी अक्सर मौजूद नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

दूसरों से धान की तौल करवाते हो जिससे किसानों को काफी परेशानी होती है और जिस पंखे से धान की सफाई की जाती है उसका रफ्तार ज्यादा होने के कारण निष्क्रिय धान के साथ धान भी उड़ जाता है जिससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। इस बाबत धान क्रय केंद्र प्रभारी बुक्कनपुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर से लेकर आज तक 63 कुंटल 60 किलो धान की खरीद की गई है शनिवार को 2 लोगों के धान का खरीद किया गया है और 1 लोग का तौल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed