फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mission Indradhanush starts from tomorrow

Gonda News: मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत कल से

Sun, 10 Sep 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush starts from tomorrow
गोंडा। नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत सोमवार से होगी। अभियान के तहत सोमवार से शनिवार तक जिले के 33,692 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए 503 एएनएम व 164 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। एसीएमओ डॉ. जयगोविंद ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा इमामबाड़ा के कंपोजिट विद्यालय से अभियान का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान शून्य से पांच साल तक के बच्चों व गर्भवतियों को टीका लगाया जाएगा। एसीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण से खसरा, रूबेला, दिमागी बुखार, निमोनिया, दस्त, काली खांसी, पोलियो, टीबी, हेपेटाइटिस बी सहित 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed