फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mason's body found in pond

Gonda News: तालाब से मिला राजमिस्त्री का शव

Sun, 20 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mason's body found in pond
चरसड़ी डीहा गांव में युवक का शव मिलने के बाद रोते-बिलखती मां व परिजन। 
परसपुर। चरसड़ी डीहा निवासी लापता राजमिस्त्री परमजीत निषाद का शव करीब 36 घंटे बाद शनिवार को घर के पास स्थित बिरुआ तालाब से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति से भूमि संबंधी विवाद के चलते रंजिश में परमजीत को तालाब में डुबोकर मारने की आशंका जताई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात से लापता परमजीत की तलाश में शनिवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा अभियान शुरू किया। तालाब में जलकुंभी अधिक होने के कारण तलाश में परेशानी आ रही थी। इसके बाद विकासखंड के करीब 75 सफाई कर्मचारियों को लगाकर जलकुंभी हटवाई गई। सर्च अभियान के दौरान करीब 12:10 बजे परमजीत का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय और सीओ आनंद राय मौके पर पहुंचे। परिजनों ने भूमि विवाद में अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।सीओ आनंद राय ने बताया कि सूचना के आधार पर परमजीत का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। नायब तहसीलदार परसपुर बलराम शर्मा, राजस्व निरीक्षक धनावा करुणेश कुमार और लेखपाल रामनिवास भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नियमानुसार चार लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


परमजीत ने बोला था- अम्मा बचाओ
मृतक के पिता धनीराम और मां माया ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उन्हें तालाब की ओर से परमजीत की आवाज सुनाई दी। उसने चार बार ‘अम्मा बचाओ’ पुकारा। इसके बाद परिजन टॉर्च लेकर तालाब की ओर पहुंचे लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। धनीराम ने तालाब में उतरकर तलाश की लेकिन परमजीत का पता नहीं चला। इसके बाद शुक्रवार से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।



बेटे का शव देख बेसुध हुई मां
शव मिलने के बाद मां माया, पिता धनीराम, बुआ मंजू और भाई-बहनों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार की महिलाएं कई बार बेसुध हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। सपा के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed