फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lock hanging in the delivery room of the hospital

15 साल में बालपुर पीएचसी पर नहीं हुआ एक भी प्रसव

Sat, 30 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging in the delivery room of the hospital
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन गोंडा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की करतूत से सारे प्रयास बेकार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक पीएचसी, सीएचसी यहां तक कि प्रत्येक उपकेंद्र पर सातों दिन 24 घंटे महिलाओं की देखभाल व बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण की व्यवस्था फेल नजर आ रही है। इसका जीता जागता उदाहरण बालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इस अस्पताल में बीते 15 सालों में एक भी प्रसव नहीं हुआ।
विज्ञापन

बालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मे 50 हजार की आबादी की स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वर्ष 2004 में बालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करायी गई। लेकिन 15 साल में भवन में एक भी प्रसव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के प्रसव कक्ष में ताला लटक रहा है। बंद कक्ष जर्जर हो गया है, छत से पानी टपक रहा है। अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पूर्ण रूप से बंद है। शनिवार को करीब साढ़े दस बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुँचने पर कोरोना टीका लगवाने के लिए लोग इंतजार कर रहे थे।
फार्मासिस्ट काजी रिजवान मरीजों को दवा वितरण कर रहे थे। वार्ड ब्वाय राजदत्त सिंह मरीजों की देखभाल की कर रहे थे। जानकारी बताया गया कि डॉ. प्रेम दयाल आज रेस्ट पर हैं। उनके इंतजार में मरीज बैठे थे। 10 किलोमीटर के क्षेत्र में इकलौता स्वास्थ्य केंद्र दस किलोमीटर की परिधि में कोई स्वास्थ्य केंद्र न होने से अस्पताल पर काफी भीड़ रहती है।

यहां बालपुर, हरसिंहपुर, रेरूवा, नकहा बसंत, परवानपुर, धनुहा, छिटनापुर, खानपुर, कैथोला, भुलभुललिया, लोहसा, नकही, गोगिया, ठकुरापुर, हड़ियागाड़ा, सोनहरा सहित अन्य गांव के लोग बालपुर दवा के लिए आते है। अस्पताल में शुद्ध पीने का पानी न होने से मरीजों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed