फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Line to make Aadhaar start from two o'clock

आधार बनवाने को रात दो बजे से लग रही लाइन

Thu, 01 Oct 2020 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Line to make Aadhaar start from two o'clock
गोंडा के उपडाकघर बेलसर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : GONDA
बेलसर (गोंडा)। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को रात दो बजे से लाइन लगानी पड़ रही है। कोरोना काल में लंबी लाइन से महिला, बुजुर्ग व बच्चों को परेशानी हो रही है। ऑनलाइन डेटा में बीआरसी पर आधार कार्ड बनने की सूचना पर एक दर्जन महिला, बच्चे बीआरसी पर पहुंचे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद बैरंग वापस हो गए।
विज्ञापन

मामला विकास खंड बेलसर का है। यहां के पोस्ट ऑफिस को प्रतिदिन 15 आधार कार्ड बनाने का अधिकार दिया गया है। जिसमें 7 महिला व 8 पुरुष शामिल हैं। विकास खंड बेलसर में 51 ग्राम ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें 199 प्रथमिक व 68 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जबकि 50 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिनमें 3 सहायता प्राप्त, 3 राजकीय व 44 मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक महाविद्यालय हैं।
विज्ञापन

इस समय प्रवेश, छात्रवृत्ति आदि फॉर्म में आधार कार्ड की जरूरत पड़ रही है। तमाम नए बच्चे जो अभी शुरुआती क्लास में प्रवेश कराने जा रहे हैं उनका नया आधार कार्ड बनना है। कुछ में जन्म तिथि व नाम में संशोधन है। इसके लिए आधार कार्ड केंद्र से ही संशोधन होना है। आधार कार्ड बनाने का कोटा मात्र 15 का है। ऐसे में लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से बनता आधार कार्ड
कलूट पुरवा की रागिनी ने बताया कि उनको आधार कार्ड में संशोधन कराना है। चार दिन से आ रही हैं लेकिन उनका नंबर ही नहीं आता है। माधवपुर की अनीता पांडेय ने बताया कि बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए 10 किमी से चार दिन से पोस्ट ऑफिस का चक्कर काट रही हैं। लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा है। बताया कि यहां रात में दो बजे से लाइन लगाने वालों का आधार कार्ड बन पाता है।
यहीं की रीता ने बताया कि 5 दिन से चक्कर काट रही हैं, लेकिन आधार नहीं बन पाया। धमरैया की कीर्ति दुबे ने बताया कि पांच दिन बाद आज उनका आधार बना है। यहीं के शिव शरण मिश्र ने बताया कि 4 दिन बाद आज दो बजे रात को लाइन लगाए हैं तब आज मेरा आधार कार्ड बन पाया है।
व्यवस्था हमारे क्षेत्राधिकार से बाहर : बीडीओ
पोस्टमास्टर रामराज ने बताया कि आधार कार्ड का कोटा 15 है। इसके लिए 12 बजे से 3 बजे तक काम होता है। बताया कि आधार कार्ड बनाए जाने के लिए विभाग को अलग से एक कर्मचारी देना चाहिए जो सुबह से शाम तक केवल आधार कार्ड बनाने का काम करे। कहा कि पोस्ट ऑफिस में जगह की कमी, नेटवर्क की समस्या, सुरक्षा की समस्या है। पेंशन , वेतन, आरडी, राजिट्री, पेमेंट का काम का ही बहुत ओवरलोड है। बताया कि तरबगंज, बेगमगंज, परसपुर के लोग भी यहीं से आकर रजिस्ट्री कर रहे हैं। उधर बीआरसी बेलसर पर एक दर्जन महिलाएं बच्चे आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच गए।

बताया कि ऑनलाइन डेटा में बीआरसी पर आधार कार्ड बनाने की सूचना दिख रही है। लेखाकार महेश शुक्ल ने बताया कि सिस्टम आया था, लेकिन करोना के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। खंड विकास अधिकारी सदानंद चौधरी ने कहा कि आधार कार्ड बनाने की समस्या है, लेकिन यह व्यवस्था हमारे अधिकार क्षेत्र के बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed