फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers furious over the working style of SOC in Gonda

Gonda News: एसओसी की कार्यशैली पर भड़के वकील

Sat, 03 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 03 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lawyers furious over the working style of SOC in Gonda
गोंडा। प्रभारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित वकीलों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन व सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने अपर उपजिलाधिकारी प्रथम व प्रभारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विनोद कुमार सिंह की कार्यशैली की निंदा करते हुए कहा कि वह विधान के अनुसार न्यायिक कार्य नहीं करते और मुकदमों के निस्तारण में तरह-तरह की बहानेबाजी करते हैं, जिससे वादकारी व अधिवक्ताओं को परेशानी होती है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की। जुलूस और प्रदर्शन का नेतृत्व सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठतम उपाध्यक्ष परसुराम मिश्र व संचालन महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय, दीनानाथ त्रिपाठी, अनिल सिंह, विनय मिश्र, यतींद्र सिंह, सच्चिदानंद मिश्र, भगवती प्रसाद पांडेय, अजीत कुमार श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव, डीपी ओझा, श्रीकांत पांडेय, संतोषी लाल तिवारी, रमेश चंद्र गुप्ता, राज कुमार चतुर्वेदी, अजय शंकर बंटी, संतोषी लाल तिवारी, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed