फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lakhimpur emerges as overall champion

Gonda News: लखीमपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 20 Sep 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur emerges as overall champion
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करतीं डीएम प्रियंका निरंजन।
गोंडा। विद्या भारती निर्देशन में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। 57 खेल विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए लखीमपुर संकुल ने 214 पदक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। 208 पदकों के साथ अंबेडकरनगर दूसरे और 150 पदक लेकर लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


संभाग स्तर पर 603 पदकों के साथ साकेत संभाग को सर्वश्रेष्ठ संभाग का खिताब मिला। लखनऊ संभाग 478 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। संचलन में लखीमपुर प्रथम, उन्नाव द्वितीय और रायबरेली तृतीय रहा। अनुशासन में उन्नाव प्रथम, लखीमपुर द्वितीय और सीतापुर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


व्यक्तिगत चैंपियनशिप में शिशु वर्ग बालिका में लखीमपुर की आराध्या वर्मा, बाल वर्ग बालिका में अंबेडकर नगर की सुमन गुप्ता, किशोर वर्ग बालिका में लखीमपुर की शालू शुक्ला और तरुण वर्ग बालिका में अंबेडकर नगर की रिमी पॉल ने ट्रॉफी जीती। किशोर वर्ग बालक में रायबरेली के अभी सिंह, सीतापुर के अभय कुमार और अंबेडकर नगर के नितिन यादव ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। तरुण वर्ग बालक में रायबरेली के अखिलेंद्र कुमार विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह और विभाग प्रचारक प्रवीण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ला ने अतिथियों का परिचय और स्वागत कराया। संचालन उत्तम कुमार मिश्र ने किया। अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने समारोह के समापन की घोषणा की।


प्रबंधक राजेंद्र खुराना ने आभार जताया। प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने ध्वज लखीमपुर संकुल को सौंपा। आगामी 38वें खेलकूद समारोह की मेजबानी ओवरऑल चैंपियन लखीमपुर संकुल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed