फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kirti Vardhan again from Gonda, doubt over Brij Bhushan in Kaiserganj

Gonda News: गोंडा से फिर कीर्तिवर्धन, कैसरगंज में बृजभूषण पर संशय

Sun, 03 Mar 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kirti Vardhan again from Gonda, doubt over Brij Bhushan in Kaiserganj
गोंडा। भाजपा ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए देवीपाटन मंडल की प्रतिष्ठित गोंडा सीट वर्तमान सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को उम्मीदवार घोषित किया है। दूसरी तरफ घोषित सूची में कैसरगंज क्षेत्र से वर्तमान सांसद बृजभूषण सिंह का नाम न होने से उम्मीदवारी को लेकर संशय बरकरार है। बताया जा रहा है कि भाजपा के दो विधायकों की दावेदारी के चलते ही कैसरगंज सीट से प्रत्याशी के नाम पर सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

शनिवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में भाजपा ने गोंडा लोकसभा सीट क्षेत्र से अपने वर्तमान सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। मनकापुर राजघराने के दिग्गज नेता रहे पूर्व सांसद कुंवर आनंद सिंह के बेटे कीर्तिवर्धन सिंह सातवीं बार गोंडा लोकसभा सीट के चुनाव में बतौर प्रत्याशी हिस्सेदारी करेंगे।
विज्ञापन

इनके राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1998 में हुई थी। तब समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के विश्वास पर खरा उतरते हुए कीर्तिवर्धन सिंह ने भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह को हराकर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। हालांकि एक साल बाद 1999 में हुए चुनाव में वह बृजभूषण शरण सिंह से हार गए थे। साल 2004 में सपा के सिंबल पर पुन: चुनाव लड़कर उन्होंने यह सीट भाजपा से छीन ली। वर्ष 2009 में हुए चुनाव में कांग्रेसी नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद वर्ष 2014 के चुनाव में कीर्तिवर्धन सिंह ने फिर से भाजपा का दामन थामते हुए चुनाव लड़कर जीत हासिल की। इसके बाद 2019 में हुए चुनाव में भी कीर्तिवर्धन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के बतौर जीत हासिल कर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed