{"_id":"677039dd180ab84747021327","slug":"jewelery-collected-for-sons-wedding-was-stolen-by-thieves-gonda-news-c-100-1-slko1026-129808-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बेटे की शादी के लिए जुटाए गहने, चोरों ने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बेटे की शादी के लिए जुटाए गहने, चोरों ने उड़ाए
Sat, 28 Dec 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र में सरायजरगर के सहियापुर गांव में चोरों ने घर में रखे गहनों पर हाथ साफ कर लिया। गांव निवासी पीड़ित महिला जगपता ने बताया कि उनके पति राम अनुज काम से लखनऊ गए थे। वह घर के बाहर टिनशेड में बेटे विशाल और बेटी रेखा के साथ सो रहीं थी। इसी बीच दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर घर में घुस गए और बक्से में रखे करधन, झुमकी, बाला, माला, पायजेब, पायल, ओम, मांगटीका, बिछुआ, कील समेत लाखों के गहने उठा ले गए। बताया कि चोरों की आहट पाकर उसने उनका पीछा किया, मगर उन्हें पकड़ न सकी। पीड़िता ने बताया कि उसने ये गहने बेटे की शादी के लिए जुटाए थे। पांच महीने बाद 15 मई को उसकी शादी थी। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर कोतवाली इलाके के दीवानी कचहरी और बालपुर में चोर बाइक उठा ले गए। इटियाथोक के गंगापड़री निवासी बड़ेलाल ने बताया कि वह 11 दिसंबर को दीवानी कचहरी आए थे। उन्होंने बाइक कचहरी के गेट नंबर दो के बाहर खड़ी की थी। लौटे तो बाइक गायब थी। नगर कोतवाली पुलिस ने 14 दिन बाद केस दर्ज किया। वहीं, बृहस्पतिवार को देहात कोतवाली के दुरगोड़वा निवासी कृष्ण मोहन चौबे करनैलगंज कोतवाली के बालपुर चौकी क्षेत्र के इंडियन बैंक में पैसा निकालने गए थे। बैंक से लौटे तो उनकी भी बाइक गायब थी। चौकी प्रभारी नागेश्वर नाथ पटेल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।