फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ignorance of officials does not stop the chaos in education

Gonda News: अधिकारियों की अनदेखी से नहीं रुक रही शिक्षा में अव्यवस्था

Sun, 18 May 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ignorance of officials does not stop the chaos in education
गोंडा। जिले की बुनियादी शिक्षा को सुधारने के लिए दिए जा रहे प्रशासनिक आदेशों का मातहत अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं। स्थिति यह है कि 163 अवैध रूप से संचालित स्कूलों को बंद करने का आदेश मिलने के 15 दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बीते 26 अप्रैल को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने तहसीलदार, थानाध्यक्ष और खंड शिक्षा अधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध स्कूलों को बंद कराने का आदेश दिया था। निर्देश में यह भी कहा गया था कि स्कूल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 15 दिन में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लेकिन निर्धारित अवधि पूरी हो चुकी है और अब तक ज्यादातर अवैध विद्यालय यथावत संचालित हो रहे हैं। मियाद पूरी होने के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 13 मई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अतुल कुमार तिवारी ने एक बार फिर संबंधित अधिकारियों को 19 मई तक अवैध स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया। बीईओ सीमा पांडेय ने कहा है कि स्कूल जल्द सील कराया जाएगा और बच्चों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार तिवारी का कहना है कि आदेशों के बावजूद अगर जिम्मेदार अधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखा विभाग भी बन रहा बाधा
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने आरोप लगाया कि लेखा विभाग शिक्षकों की समस्याएं सुनने को तैयार नहीं है। डीएम, सीडीओ और बीएसए की ओर से कार्यालय स्थानांतरण के नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अमल नहीं हो रहा। इससे शिक्षकों का मनोबल टूट रहा है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।


ग्रामीणों की शिकायत, कार्रवाई अधर में
कटरा बाजार के नरायनपुर कला निवासी अशोक कुमार सिंह ने शिकायत की है कि उनके गांव में एक अवैध स्कूल सीबीएसई पैटर्न और तमाम सुविधाओं का झांसा देकर अभिभावकों को गुमराह कर रहा है। यह स्कूल 163 स्कूलों की सूची में भी शामिल है, फिर भी बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed