फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If the power does not come on within 30 minutes of recharge, inform us on WhatsApp

Gonda News: रिचार्ज के 30 मिनट में न जले बिजली तो व्हाट्सएप पर बताएं

Sun, 29 Mar 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
If the power does not come on within 30 minutes of recharge, inform us on WhatsApp
गोंडा। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए पावर कॉरपोरेशन देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता ने विशेष कवायद शुरू की है। रिचार्ज करने के 30 मिनट में बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ता घर बैठे व्हाट्सएप नंबर के जरिये मदद ले सकेंगे। इसके लिए जोन कार्यालय में तीन सदस्यीय कमेटी तैनात की गई है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी में अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल राम मूरत को मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कार्यकारी सहायक रेखा थापा और पोलरिस स्मार्ट मीटरिंग से दुर्गेश कुमार को तैनात किया गया है। उपभोक्ता की शिकायत मिलने पर तत्काल आपूर्ति बहाल करने के लिए सभी सदस्य कवायद करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निगेटिव बैलेंस होने पर उपभोक्ताओं की आपूर्ति रोकी जाती है। इसमें कई उपभोक्ता रिचार्ज करने के बावजूद भी विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल न होने की शिकायतें दर्ज कराते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को की समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8004916771 जारी किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को घर बैठे सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूट का लाभ लेने के लिए दो दिन में जमा करें बिल

देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि 61,736 उपभोक्ताओं ने लंबे समय से भुगतान नहीं किया है। इसके साथ ही 26,271 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने बिजली बिल राहत योजना के लिए पंजीकरण कराया, लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए बिल का भुगतान नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं से अपील है कि मंगलवार तक अपने बकाये का भुगतान का योजना का लाभ उठाएं। इसके बाद उपभोक्ताओं को आरसी जारी कर बकाया बिजली बिल वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed