फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital

थम नहीं रहा वायरल व डायरिया का प्रकोप, एक बेड पर दो बच्चे भर्ती

Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
hospital
09द्दस्रड्डश्च10-गोंडा में जिला अस्पताल के चिड्रेन वार्ड में एक बेड पर भर्ती दो बच्चे। - फोटो : GONDA
गोंडा। एक तरफ जहां वायरल व डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं डेेंगू ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। गुरुवार को शहर में डेंगू के एक नए मरीज की पुष्टि के साथ डेंगू मरीजों की संख्या दस तक पहुंच गयी है। डायरिया से बीमार बच्चों से जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया है। एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती कराना पड़ा रहा है। सुबह होते ही अस्पताल में मरीजों का तांता लग जा रहा है। पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ देखकर वायरल के प्रकोप का अंदाजा लगाया जा सकता है। डायरिया भी अब लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

शहर के चंद्रमोहन बुखार से पीड़ित थे जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमारों के घर के आस पास दवाओं के छिड़काव के साथ-साथ लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं डायरिया व वायरल बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। उससे जिला अस्पताल फुल नजर आ रहे हैं। सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों की लंबी लाइन लग जाती। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक में मरीजों की भीड़ लगी रहती।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन वार्ड में एक बेड पर दो बच्चे भर्ती
जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड बीमार बच्चों से भरा है। बेड खाली न होने के कारण एक ही बेड पर दो बच्चों को भर्ती कराना पड़ रहा है। इस सप्ताह में अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में 19 बच्चे भर्ती कराए गए हैं जिसमें से अधिकांश डायरिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड की इंचार्ज के नदारद रहने के कारण इन बच्चों का इजाल अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली नर्सों व फार्मासिस्टों के जिम्मे रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीज वायरल के
- जिला अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज आ रहे। उसमें से 500 से 600 मरीज वायरल बुखार के रहते हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। इसी तरह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वायरल के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। जिला अस्पताल में दवाओं का टोटा भी होने लगा है। मरीजों को इंजेक्शन, विगो सेट और आरएल की बोतलें नहीं उपलब्ध हो पा रही हैं। तीमारदारों का कहना है कि अधिकांश दवाएं व विगो बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
डेंगू से बचाव को जागरूकता जरूरी
- बारिश के दिनों में पूरी बांह की शर्ट पहने तथा पैरों में जूते अवश्य पहने
- घर के आस-पास पानी न जमा होने दें तथा कूलर, गमले आदि में पानी न इकट्ठा होने दें।
- मच्छर भगाने वाली क्रीम, कॉइल व स्प्रे का का इस्तेमाल करें।
- पानी की टंकियों को सही तरीके से ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed