Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Patients receive treatment amidst disarray at the Jan Arogya Mela

Gonda News: जन आरोग्य मेले में अव्यवस्थाओं के बीच मरीजों का उपचार

Sun, 29 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Patients receive treatment amidst disarray at the Jan Arogya Mela
पीएचसी में उपचार करते मरीज। संवाद
बेलसर/हलधरमऊ/डुमरियाडीह/गोंडा। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कहीं मरीजों की भीड़ रही तो कहीं दोपहर तक गिने-चुने मरीज ही उपचार कराने पहुंचे। इस दौरान कई केंद्रों पर अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। कहीं चिकित्सक और कर्मचारी देर से पहुंचे तो कहीं जांच उपकरणों और बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा।
विज्ञापन

नगर के महाराज पीएचसी में दोपहर 01:03 बजे तक 53 मरीजों का उपचार किया गया था। इस दौरान फार्मासिस्ट चंद्रप्रकाश शुक्ल, लैब टेक्नीशियन रंजीत कुमार, बब्बन प्रसाद यादव और विशाल कुमार मौजूद रहे। फार्मासिस्ट ने बताया कि चिकित्सक आए थे लेकिन कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन

बेलसर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधवपुर में दोपहर 12:20 बजे तक 11 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें जुकाम और बुखार के मरीज अधिक थे। आरबीएसके चिकित्सक डॉ. जसविंदर कौर ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पेयजल और शौचालय में पानी की समस्या उठाई। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि केंद्र में महिलाओं की संख्या अधिक रहती है लेकिन वाशरूम में पानी नहीं होने से परेशानी होती है। पानी की टंकी में काफी समय से आपूर्ति नहीं हो रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज के पीएचसी पिपरी और डुमरियाडीह में कुल 134 मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी पिपरी की प्रभारी डॉ. नेहा तिवारी ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ जुकाम, खांसी, बुखार, चर्मरोग और पेट दर्द के मरीज अधिक पहुंचे। यहां 70 मरीजों को उपचार के साथ दवाएं दी गईं। वहीं, पीएचसी डुमरियाडीह में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह के अनुसार 64 मरीजों का उपचार किया गया।
हलधरमऊ विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाएं मिलीं। पीएचसी नहवापरसौरा में सुबह 10:35 बजे तक फार्मासिस्ट मनोज श्रीवास्तव आठ मरीजों के पर्चे बना चुके थे लेकिन आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार और स्टाफ नर्स मुकेश कुमार करीब 10:40 बजे पहुंचे। लैब टेक्नीशियन के अनुपस्थित रहने पर फार्मासिस्ट को ही रक्त की जांच करनी पड़ी। मरीजों ने वजन मापने की मशीन खराब होने और महिला रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध न होने की शिकायत की।

पीएचसी बरांव में दोपहर 12 बजे तक आयुष चिकित्सक डॉ. अरकान खान ने पांच मरीजों का उपचार किया, जबकि फार्मासिस्ट नदारद रहे। लैब टेक्नीशियन नागेंद्र कुमार ने दो मरीजों की मधुमेह की जांच की। एक मरीज ने बताया कि शुगर की जांच तो हो गई लेकिन रक्तचाप मापने की मशीन नहीं होने से जांच नहीं हो सकी। इससे मरीजों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed