फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   headmaster ordered the student to clean the school premises, father complained to the CM

दूसरी के छात्र से कराई साफ-सफाई, पिता ने सीएम से की शिकायत

Sat, 22 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
headmaster ordered  the student to clean the school premises, father complained to the CM
खरगूपुर (गोंडा)। अविभावक ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र पर बेटे से विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करावाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। उक्त विद्यालय में अविभावक का बेटा कक्षा दो का छात्र है। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सप्ताह भीतर जांच कर आख्या मांगी है।
विज्ञापन

मामला विकासखंड रुपईडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत रंजीत नगर का है। यहां के निवासी राम केवल यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसके गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार तथा शिक्षामित्र कर्ताराम मौर्य द्वारा उसके बेटे नितेश कुमार से छह जुलाई को विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करायी गयी थी। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी से की गयी थी।
विज्ञापन

विद्यालय में कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय एएनएम ने टीकाकरण किया था। जिसमें निडिल व अन्य सामान परिसर में ही छोड़ दिया गया था। जिसकी साफ-सफाई उसके बेटे से करायी गयी थी। उसका सात वर्षीय बेटा नितेश कुमार उसी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। जानकारी होने पर उसके पिता रामकेवल ने मुख्यमंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी से शिकायत कर प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकेवल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता से बिना मिले ही आरोपितों के पक्ष में फर्जी जांच रिपोर्ट लगा देते हैं। पुन: शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को एक सप्ताह के अंदर जांच कर कार्यालय में आख्या देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed