फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,wrestler,greco roman wrestler

12 सौ पहलवान कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

Sun, 30 Oct 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
gonda,wrestler,greco roman wrestler
नंदिनी नगर में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में भिड़ते यूपी के सौरभ व महाराष्ट्र के पार्थ। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को ग्रैंड प्रिक्स ओपन नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ राष्ट्रीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया। पहले दिन ग्रीको रोमन, दूसरे दिन फ्री स्टाइल व तीसरे दिन महिला पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता होगी। नेशनल रैंकिंग व नेशनल टॉपटेन के अंडर-15 व अंडर-20 आयु वर्ग के 1200 पहलवान तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। वहीं, ग्रीको रोमन कुश्ती के पहलवानों ने दमखम दिखाए।
विज्ञापन

खेलो इंडिया की ओर से नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर राष्ट्रीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतियोगिता के स्वरूप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक देश में नेशनल की तीन प्रतियोगिताएं होती थीं, जिसमें हर प्रदेश के एक-एक टॉपर पहलवान या फिर चैंपियन प्रदेश के दो-दो पहलवान ही शामिल होते थे। इससे उन प्रदेशों में दसवें नंबर पर कुशल पहलवान को अवसर नहीं मिलता था, इससे प्रतिभाएं दब जाती थीं। अब ओपेन प्रतियोगिता शुरू की गई है, उसे भी अवसर मिलेगा। बताया कि इसके बाद सीनियर और कैडेट की प्रतियोगिता हरिद्वार में 13, 14 व 15 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रीको रोमन मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले पहलवानों को सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान भाजपा एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, महेंद्र सिंह, छपिया ब्लॉक प्रमुख नीलू पासवान, भाजपा नेता राजेश रायचंदानी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालाक और सिरफिरा हैं अरविंद केजरीवाल : बृजभूषण
प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बहुत चालाक और सिरफिरा करार दिया है। नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापने वाले बयान को राजनीतिक बताया।

उन्होंने कहा कि यह भी चालाकी है, जो असंभव है उसे कहने का क्या मतलब है। कहा कि यह सरकार नहीं तय करती, इसके लिए संस्था है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी शुभकामना है कि राहुल की यात्रा कुछ सफल हो जाए। कुछ लोग उनको नेता मान लें। बाढ़ के दौरान सरकार और जिला प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाने और कुछ बोलने पर बागी कहलवाने वाले बयान के सवाल पर सांसद ने कहा कि अभी मैं बागी नहीं बनना चाहता हूं।

गोंडा के नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता में दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र। -

गोंडा के नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता में दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र। -- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed