{"_id":"6a2afd6c032d26bb3a01ed9c","slug":"four-biers-were-lifted-together-every-eye-welled-up-with-tears-gonda-news-c-100-1-slko1026-160148-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एक साथ उठीं चार अर्थियां... नम हुई हर आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एक साथ उठीं चार अर्थियां... नम हुई हर आंख
Thu, 11 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
गुलशन चौहान, हसन मोहम्मद, अंशुमान, संजय तिवारी व मो. शाकिर। (फाइल फोटो)
करनैलगंज। भालियन पुरवा के लोग बृहस्पतिवार की सुबह को शायद कभी भूल नहीं पाएंगे। रात तक जो लोग दूसरों की जान बचाने के लिए दौड़ रहे थे, सुबह उन्हीं की अर्थियां उठ रही थीं। महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित दो घरों से जब एक साथ चार अर्थियां निकलीं तो पूरा गांव फफक पड़ा। महिलाओं की चीख-पुकार और बच्चों को सिसकते देख हर आंख नम हो गई। गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
करीब 60 घरों वाले भालियन पुरवा में बृहस्पतिवार को सन्नाटा पसरा रहा। गांव के लोग एक-दूसरे को ढांढस बंधाने की कोशिश करते रहे। हर चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दे रहा था। कोई हसन और शाकिर के परिवार को संभाल रहा था तो कोई गुलशन और मासूम अंशुमान के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहा था।
बुधवार रात गोंडा-लखनऊ हाईवे पर तरहटा निवासी संजय तिवारी सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनकी चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। कोई उन्हें सड़क से हटाने में लगा था तो कोई एंबुलेंस बुलाने का प्रयास कर रहा था। लोगों को क्या पता था कि कुछ ही क्षण बाद वह खुद हादसे का शिकार हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल संजय तिवारी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश चल ही रही थी कि करनैलगंज की ओर से तेज रफ्तार एसयूवी आ गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और एसयूवी सीधे लोगों की भीड़ में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग दूर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में सगे भाई हसन मोहम्मद और शाकिर अली की मौत हो गई। दोनों भाई मेहनत-मजदूरी और छोटे कारोबार से घर चला रहे थे। वहीं गुलशन और उनका 10 वर्षीय भतीजा अंशुमान भी हादसे का शिकार हो गए। चाचा-भतीजे की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया। तरहटा निवासी संजय तिवारी भी जिंदगी की जंग हार गए।
बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई तो पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए। किसी के कंधे पर भाई की अर्थी थी तो कोई बेटे को अंतिम विदाई दे रहा था। परिजनों का विलाप देख लोगों की आंखें भर आईं।
गांव के लोग बार-बार अंशुमान को याद कर भावुक हो उठते हैं। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में तेज और स्वभाव से बेहद मिलनसार था। चाचा के साथ मदद के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। लखनऊ ले जाते समय अंशुमान की मौत की खबर ने गांव को और गहरे सदमे में डाल दिया।
हादसे के बाद पूरे दिन गांव में शोक का माहौल बना रहा। कई घरों में भोजन तक नहीं बना। लोग मृतकों के घरों पर जुटे रहे और परिजनों को सांत्वना देते रहे। हर चर्चा का केंद्र वही हादसा रहा, जिसने कुछ ही क्षण में कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।
सांसें थमीं तो एंबुलेंस से रास्ते में उतार दिया शवकरनैलगंज। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अंशुमान की जान तो नहीं बच सकी लेकिन उसकी मौत के बाद एंबुलेंस चालक के कथित अमानवीय व्यवहार ने परिजनों का दर्द और बढ़ा दिया। परिजनों का आरोप है कि लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अंशुमान की मौत होने पर चालक ने वाहन आगे ले जाने से इन्कार कर दिया और शव के साथ परिजनों को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया।
बुधवार देर रात हुए हादसे में घायल अंशुमान को मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। परिजनों के अनुसार जरवल रोड के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने कहा कि घायल मरीज को तो वह लखनऊ ले जा सकता है लेकिन शव वापस नहीं ले जाएगा। मजबूरन परिजनों ने घरवालों को सूचना देकर दूसरा वाहन मंगवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए गोंडा लाया गया। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। परिजनों का कहना है कि हादसे की पीड़ा के बीच उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीएमओ से वार्ता की गई है। संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा।
तत्काल कराया गया पोस्टमार्टम
हादसे की सूचना मिलते ही विधायक अजय सिंह सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने डीएम से वार्ता कर मृतकों के शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था कराई। रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डीएम ने चिकित्सकों से जानकारी ली। इसके बाद अन्य प्रक्रिया पूरी कराई। एसडीएम नेहा मिश्रा देर रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। बृहस्पतिवार को उन्होंने मृतकों के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के आश्रितों को दुर्घटना बीमा और अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
हादसे का कारण जानने पहुंची संयुक्त जांच टीम
गोंडा। लखनऊ हाईवे पर नरायनपुर भालियन पुरवा के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे की जांच के लिए बृहस्पतिवार को संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की टीम ने दुर्घटना स्थल का बारीकी से जायजा लेकर हादसे के संभावित कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संकेतकों और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की। टीम में आरटीओ प्रवर्तन आरके सरोज, एआरटीओ आरसी भारतीय, राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ डिवीजन के जूनियर इंजीनियर सर्वेश कुमार, सहायक अभियंता विकास कुमार तथा प्रभारी यातायात निरीक्षक जगदंबा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर संबंधित उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। (संवाद)
एसयूवी की होगी तकनीकी पड़ताल
जिस एसयूवी से हादसा हुआ, उसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। एसयूवी की तकनीकी जांच कराई जाएगी। इसमें ब्रेक सिस्टम, स्टीयरिंग, टायरों की स्थिति और अन्य यांत्रिक पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही दुर्घटना के समय वाहन की गति और चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एएसपी राधेश्याम राय ने बताया कि चालक और वाहन स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।