{"_id":"5dffa1c98ebc3e87ab491729","slug":"five-people-fined-for-committing-dirt-on-railway-station-and-track-gonda-news-lko4991572132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन व ट्रैक पर गंदगी करने वाले पांच लोगों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन व ट्रैक पर गंदगी करने वाले पांच लोगों पर जुर्माना
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के निर्देश पर गोंडा रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। तथा रेलवे परिसर व ट्रैक पर गंदगी करने वाले पांच लोगों को दंडित किया गया।
‘पहचान हमारी साफ-सफाई, रेलवे अपनी शान है भाई’ स्लोगन पर एनईआर लखनऊ मंडल में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध दस दिवसीय दंडात्मक अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्मो तथा रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत रूप से कूड़ा फैकने वालों, गंदगी फैलाने वालों एवं खुले में शौच करने वालों को चिह्नित करके उनपर वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त जांच टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसकी प्रतिदिन रिपोर्ट मंडल रेेेल प्रबंधकों दी जाएगी।
लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने आम जनता एवं रेल यात्रियों से अपील की कि वह स्टेशन भवनों की दीवारों पर अनाधिकृत रूप से पोस्टर न चिपकायें तथा स्लोगन लिखकर गंदा ना करें। रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसर में कूड़ा करकट, प्लास्टिक कचरा आदि ना फेंके।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के आसपास खुले में शौच करने से रेलवे ट्रैक गंदा होता है तथा इससे संक्रामक बीमारियां भी फैलती हैं। रेलवे स्टेशन आपकी अपनी संपत्ति है तथा इसको स्वच्छ रखना सबका नैतिक कर्तव्य भी है। गोंडा रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार व आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त वीपी सक्सेना के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसके तहत पांच लोगों को दंडित किया गया।