फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Engineering college got Rs 10 crore

Gonda News: इंजीनियरिंग कॉलेज को मिले 10 करोड़

Mon, 18 Mar 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Engineering college got Rs 10 crore
गोंडा। जिले में निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में फर्नीचर समेत जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए वित्त समिति की ओर से 10 करोड़ रुपये बजट की प्रारंभिक स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद कार्यपरिषद से स्वीकृति के बाद पठन-पाठन शुरू करने के लिए फर्नीचर समेत अन्य जरूरी मूलभूत आवश्यकताओं पर रकम खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पठन-पाठन के लिए शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई थी। वहीं सोमवार को जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की बैठक को लेकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ में वित्त समिति की बैठक की गई। इसमें जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस राशि से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पठन-पाठन शुरू करने के लिए फर्नीचर, प्रयोगशाला, उपकरणों के अलावा पुस्तकालय के लिए समुचित इंतजाम किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के अभाव में जुलाई से अटका हुआ है काम
अधिकारियों ने बताया कि बजट के अभाव में जुलाई से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण कार्य अटका हुआ है। अब तक करीब 78 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है। अधूरे भवन की वजह से प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर में संचालित की जा रही हैं। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए बजट की मांग की गई है।



अधिशासी निदेशक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा, प्रो. गोविंद पांडेय के अनुसार एकेटीयू में जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए वित्त समिति की बैठक में दस करोड़ रुपये की प्रारंभिक स्वीकृति मिली है। इसके बाद प्रस्ताव कार्य परिषद में रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्कशॉप, पुस्तकालय, उपकरण आदि संसाधन जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed