{"_id":"696d1ee2875d3b09a107b5ba","slug":"emphasis-on-strengthening-the-service-work-of-marwari-yuva-manch-gonda-news-c-100-1-gon1001-150597-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मारवाड़ी युवा मंच के सेवा कार्यों को और सशक्त बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मारवाड़ी युवा मंच के सेवा कार्यों को और सशक्त बनाने पर जोर
Sun, 18 Jan 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच के कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं महिलाएं। स्रोत: आयोजक
गोंडा। उत्तर प्रदेश प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की 11वीं एकादश प्रांतीय सभा का आयोजन रविवार को निजी रिसोर्ट में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. आलोक अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल व राष्ट्रीय सहायक मंत्री नेहा अग्रवाल रहीं।
मुख्य अतिथि ने संगठन की सामाजिक भूमिका, युवाओं की सहभागिता व सेवा कार्यों को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता से जुड़े स्टाॅल भी लगाए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। सभा में गोरखपुर, वाराणसी, सोनभद्र, सुल्तानपुर, मऊ, बहराइच व लखनऊ के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस टीम ने साइबर अपराध से बचाव को लेकर उपयोगी सुझाव दिए। मंच संचालन अमित एवं स्वाति जैन ने किया। इस अवसर पर नूपुर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सचिन खेमका, विकास अग्रवाल, सौरभ मुरारिका, पीयूष मित्तल, नीलम जैन, नीतू गर्ग आदि मौजूद रहीं।