फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drizzle at night, cloudy in the morning

Gonda News: रात को बूंदाबांदी, सुबह से छाए रहे बादल

Mon, 19 May 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drizzle at night, cloudy in the morning
गोंडा। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार की रात को तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। सोमवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान आठ डिग्री तक कम हुआ है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लगातार तापमान में गिरावट होने से भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है, जिससे बाजार गुलजार हो गए हैं। सूरज की तपिश व गर्मी कम होने के कारण दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। शहर के विभिन्न चौराहों पर भी लोगों की आवाजाही अधिक रही। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आने वाले दिनों में 40 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि बदलते मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। मच्छरों से बचाव करने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। कूलर व फ्रिज के ट्रे का पानी नियमित बदलते रहें। अपने आस-पास जल जमाव न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed