फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Demand for distribution of fertilizers on Sundays also during the paddy season

Gonda News: धान सीजन में रविवार को भी खाद वितरण की उठी मांग

Sun, 19 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for distribution of fertilizers on Sundays also during the paddy season
गोंडा। धान की बोआई के चरम सीजन में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों ने साधन सहकारी समितियों पर अवकाश के दिनों में भी खाद वितरण कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जुलाई में धान की बोआई का समय सीमित होता है, इसलिए खाद वितरण में किसी भी तरह का व्यवधान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

इटियाथोक के किसान संतराम वर्मा ने बताया कि धान की बोआई का कार्य करीब 20 दिन से एक माह के भीतर पूरा करना होता है। इस दौरान किसानों को लगातार खाद की आवश्यकता रहती है। उन्होंने मांग की कि जुलाई माह में बिना अवकाश के सहकारी समितियों से खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि बोआई का कार्य समय से पूरा हो सके।
विज्ञापन

महादेवा के किसान जुगुल किशोर मिश्र ने कहा कि खाद की कमी के कारण कई बार समितियां बंद रहती हैं। वहीं रविवार को अवकाश होने से भी किसानों को खाद नहीं मिल पाती, जिससे खेती का काम प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविशंकर ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए रविवार को भी खाद वितरण की अनुमति के लिए उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया जाएगा। इससे धान की बोआई के दौरान किसानों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed