फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DCA Gonda defeated Siddharthnagar's team

Gonda News: डीसीए गोंडा ने सिद्धार्थनगर की टीम को हराया

Sun, 18 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
DCA Gonda defeated Siddharthnagar's team
गोंडा। अदम गोंडवी मैदान में जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर 16 क्रिकेट लीग का खिताब डीसीए गोंडा ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला डीसीए गोंडा और गौतमबुद्ध अकादमी सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

संजय निषाद के 50 रन व राज मोदनवाल के 45 रन की बदौलत डीसीए गोंडा ने 175 रन बनाए। सिद्धार्थनगर की ओर से सूर्यकांत व शिवकुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम ने धमाकेदार शुरुआत दी, लेकिन लगातार विकेट गिरते रहे। जिसके कारण सिद्धार्थनगर को हार का मुंह देखना पड़ा। डीसीए गोंडा की ओर से अभिषेक यादव ने पांच, कप्तान अमन शुक्ला और संजय निषाद ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय साहू ने संजय निषाद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष फिरोज अहमद, ज्वाइंट सेक्रेटरी मोहम्मद अख्तर अंसारी, अनुराग शुक्ला, लेखपाल संघ अध्यक्ष करुणेश वर्मा, विजय कृष्ण पांडेय, अशोक श्रीवास्तव राजा, राकेश कलानी, अंशु त्रिपाठी, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका सिद्धार्थ व विभु और स्कोरिंग की भूमिका उमेश यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed