फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dalit mother and daughter hanged fearing bullying threat

मां-बेटी ने लगाई फांसी

Wed, 24 Mar 2021 07:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Dalit mother and daughter hanged fearing bullying threat
गोंडा। गांव के ही दबंग युवक की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से क्षुब्ध एक मां-बेटी ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। आरोपी युवक ने विवाहिता का एक अश्लील वीडियो बना लिया था जिसे वायरल करने की बात कहकर वह मां-बेटी को लगातार परेशान कर रहा था।
विज्ञापन

युवती ने उसकी बात मानने से मना किया तो दबंग ने विवाहिता के पति को अश्लील वीडियो भेज दिया। इससे आहत होकर विवाहिता ने अपनी के साथ बुधवार को घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती के चाचा की तहरीर पर गांव के आरोपी युवक के खिलाफ थाना तरबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के बेलसर गांव के बाबा नग्रसेन के रहने वाले पप्पू पासवान ने बताया कि उसके बड़े भाई पुजारी लुधियाना में कबाड़ का काम करते हैं। दोनों बेटे गगन पासवान व शिव कुमार दिल्ली में किसी होटल में काम करते हैं। घर पर उसकी भाभी फूला देवी भतीजी खुशबू के साथ रहती थी। खुशबू की शादी करीब चार माह पूर्व भुलभुलिया गांव के रहने वाले मोहित से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गांव का ही सत्यम सिंह एक साल से खुशबू को परेशान कर रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। मगर सत्यम नहीं माना। सत्यम ने किसी तरह युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उसको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
22 मार्च को सत्यम ने अश्लील वीडियो खुशबू के पति को भेज दिया। इसका पता लगते ही खुशबू ने पूरी बात अपनी मां फूला देवी से बताई। इसके बाद फूला देवी अपनी बेटी खुशबू को लेकर मायके चली गई थी। मगर सत्यम सिंह फोन करके घर वापस आने का खुशबू पर दबाव बनाने लगा।
दबाव में मां-बेटी वापस घर तो आ गईं। लेकिन मंगलवार देर रात घर से कुछ दूर खेत में लगे कटहल के पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह ग्रामीणों ने दोनों का शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, जिला अधिकारी मार्कंडेय शाही, थाना प्रभारी तरबगंज मौके पर पहुंचे।
खुशबू के चाचा पप्पू की तहरीर पर सत्यम सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी सत्यम को हिरासत में ले लिया है।
खुशबू को आरोपी सत्यम सिंह ने अश्लील वीडियो वायरल करने को लेकर धमकाता रहा। इसकी जानकारी जब खुशबू की मां को हुई तो बेटी के साथ ही मां भी दहशत में आ गई।
दोनों ने घर छोड़ने का निर्णय लिया और बेटी खुशबू को संग लेकर फूलादेवी अपने मायके थाना उमरी बेगमगंज के तिवारी पुरवा चली गई। मगर आरोपी ने इसके बाद खुशबू और उसकी मां को गांव वापस लौटने को के लिए धमकाने लगा। जिससे मजबूरन दोनों को वापस लौटना पड़ा।
बेटी खुशबू के संग अपनी जीवन लीला समाप्त करनेे वाली दलित महिला फूला देवी के पति पुुजारी पिछले बीस साल से पंजाब प्रांत के लुधियाना में रहकर कबाड़ का काम करता है। उसके दो बेटे शिव कुमार पासवान व गगन पासवान दिल्ली में रोजी रोटी कमाते हैं।

यहां घर घर पर मां-बेटी ही रहते थे। इसका फायदा उठाकर आरोपी सत्यम सिंह ने खुशबू को अपनी जाल में फंसा लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे प्रताड़ित होकर मां-बेटी न जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed