फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cultivation of flowers and spices will increase farmers' income

Gonda News: फूल व मसालों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

Thu, 12 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cultivation of flowers and spices will increase farmers' income
मनकापुर। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में बृहस्पतिवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने औद्यानिक फसलों, फूलों व मसालों की खेती को आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ यदि किसान बागवानी फसलों, शाकभाजी, फूलों एवं मसालों की वैज्ञानिक ढंग से खेती करें तो कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन पर जोर दिया। डॉ. रामलखन सिंह ने रबी फसलों में समसामयिक कार्य, फसल अवशेष प्रबंधन, नैनो उर्वरकों के प्रयोग तथा प्राकृतिक व जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

डॉ. डीके श्रीवास्तव ने डेयरी फार्मिंग, कुक्कुट पालन और पशुओं के नियमित टीकाकरण की जानकारी देते हुए कहा कि कृषि के साथ पशुपालन अपनाने से आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार सिंह ने केला एवं टमाटर की वैज्ञानिक खेती की तकनीकों पर चर्चा की। डॉ. दिनेश कुमार पांडेय ने मृदा परीक्षण, हरी खाद की खेती तथा फल एवं सब्जी पौध उत्पादन तकनीक की जानकारी दी। कार्यक्रम में वीबी सिंह, नित्यानंद शुक्ल, हीरा, बलदेव, बालमुकुंद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed