फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rupees Six crore scam in Lohia Avas

लोहिया आवास में छह करोड़ का घोटाला

Wed, 10 Jun 2015 11:23 PM IST
गोंडा/धनंजय तिवारी
गोंडा/धनंजय तिवारी Updated Wed, 10 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में लोहिया आवास योजना में करोड़ों रुपये का घपले का मामला प्रकाश में आया है। 210 अपात्रों को लोहिया आवास निर्माण के लिए 630 लाख रुपये देने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। इतना ही नहीं 40 अपात्रों को 55 लाख रुपये की प्रथम किस्त भी दे दी गई। अब जब मामला पकड़ में आया तो विभाग गुपचुप तरीके से अपात्रों को दिए गए 55 लाख रुपये की वसूली की तैयारी में जुट गया। वहीं जिन 170 अपात्रों को अभी पैसा नहीं मिला उनका नाम लोहिया आवास की सूची से खारिज करने की कवायद शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

सपा सरकार आवास विहीन लोगों लोहिया ग्रामीण आवास योजना से उन्हें  पक्का आवास देने की योजना चला रखी है। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ अभी केवल मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल समग्र गांव के निवासियों को ही मिल रही है। ऐसे में पात्रों के चयन को लेकर काफी जांच पड़ताल किए जाने की व्यवस्था है। पर यहां तो मुख्यमंत्री की प्राथमिकता को दरकिनार कर अपात्रों का चयन कर आवास दिए जाने की सूची में शामिल कर लिया गया। समग्र गांव में 210 अपात्रों का चयन कर उन्हें लोहिया आवास दिए जाने की सूची में शामिल कर दिया गया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इनमें से 40 अपात्रों को 55 लाख रुपये की प्रथम किस्म दे भी दी गई।
विज्ञापन


3.05 लाख रुपये मिलते हैं प्रति लाभार्थी को
लोहिया आवास के पात्रों का चयन ग्राम पंचायत की खुली बैठक में किया जा चाहिए। इसके बाद ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की मुहर लगने के बाद यह सूची ब्लॉक पर जाती है जहां की संस्तुति के बाद लोहिया आवास के लिए चयनित लोगों की सूची डीआरडीए कार्यालय पहुंचती है। यहां से सूची में शामिल लोगों की पात्रता की जांच पूरी होने के बाद बजट मिलने पर लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण की धनराशि दो किस्तों में भेजी जाती है। लोहिया आवास निर्माण के लिए प्रति लाभार्थी को 3.05 लाख रुपये मिलते हैं। 137500 रुपये की दो किस्त लाभार्थियों के खाते में जाता है। इस तरह लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए 2.75 लाख रुपये मिलते हैं और शेष 30 हजार रुपये से सोलर लाइट लगाने को दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं पात्र
लोहिया आवास योजना का लाभ अभी समग्र गांव के निवासियोें को मिल रहा है। जिसके पास अपना कोई आवास न हो । 36 हजार रुपये से अधिक प्रतिवर्ष आय न हो। कोई वाहन न हो। जिसे पहले किसी आवास योजना का लाभ न मिला हो आदि।

इन अपात्रों को दे दिया गया 55 लाख रुपये
जिले में 40 अपात्रों को लोहिया आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 137500 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाव से 55 लाख रुपये दे दि गए। ऐसे अपात्र जिनके नाम जांच में सामने आए हैं उनमें रुपईडीह ब्लॉक की पिंकी देवी, गिरजा देवी, इटियाथेक की पूजा, बेलसर के जगत नरायन, परसपुर की गुड़िया, तरबगंज ब्लॉक के हरगोविंद, राम सिंह, सुंदर पती, राम मिलन, झिनका, जय पत्तर, मंजू देवी, भुल्लर व नवाबगंज ब्लॉक के अरविंद कुमार, काली प्रसाद, झिन्कू, ज्ञानमती, श्यामपती, महावीर, उर्मिला, कुमकुम, पुष्पा, रामपती, सुदामा देवी, आशुतोष, दीप नरायन, इंद्र बक्स, मुद्रिका, सुनीता, गेंदा, कमलेश, रूपवती, गीता देवी, सरला शारदा, ज्ञानमती, गुड़िया, सुनील कुमार, शांती देवी व अजय शामिल हैं।


जारी होगी आरसी
प्रभारी सीडीओ/ परियोजना निदेशक डीआरडीए वीर पाल ने बताया कि जिन 40 अपात्रों को प्रथम किस्त जारी हो गई है उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। साथ अपात्रों का चयन लोहिया आवास योजना में कैसे हो गया इस मामले में संबंधित ब्लॉक के बीडीओ, सेक्टर अधिकारी व ग्राम सचिवों के खिलाफ चार्ज शीट जारी की जाएगी। जिन अपात्रों को अभी धनराशि नहीं दी गई है उनका नाम लोहिया आवास योजना सूची से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed