फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Registrar including all five cases

सब रजिस्ट्रार समेत पांच पर केस दर्ज

Thu, 17 Dec 2015 11:26 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
जालसाजी से भूमि का बैनामा कराने के मामले में तत्कालीन सब रजिस्ट्रार समेत पांच लोग फंस गए हैं। इस मामले में अदालत के आदेश पर गुरुवार को मनकापुर कोतवाली में तत्कालीन सब रजिस्ट्रार समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर ग्रंट गांव के रहने वाले संतराम ने अदालत में बीती तीन अक्तूबर को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की थी।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि उसने गांव में स्थित कुछ जमीन व एक कमरे का गांव निवासी शोभा को बीती नौ जून को बैनामा किया था। मगर शोभा ने अपने पति बेचन और साथियों के संग तत्कालीन सब रजिस्ट्रार की मिलीभगत से उसकी जमीन का छठवा अंश भी जालसाजी करके अपने नाम से बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर बीती 16 अगस्त को जब वह बाजार से घर लौट रहा था, तभी शोभा के पति बेचन, इटरौर गांव के रहने वाले लक्ष्मण प्रसाद, रेहरा बाजार बलरामपुर निवासी बरसाती उसे रास्ते में मिल गए।


जब उसने जालसाजी कर जमीन का बैनामा कराने का विरोध किया तो सभी ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया और धमकी दी।

अदालत के आदेश पर गुरुवार को मनकापुर कोतवाली में संतराम ने तत्कालीन सब रजिस्ट्रार मनकापुर, शोभा, उसके पति बेचन, लक्ष्मण प्रसाद व बरसाती के खिलाफ जालसाजी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed