{"_id":"c7d25285187d83c8714ef3bb007f1862","slug":"married-burnt-alive-for-dowry-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर थाना क्षेत्र के खरगूपुर इमलिया गांव में दहेज में सोने की अंगूठी, टीवी और भैंस नहीं मिली तो ससुरालियों ने सोमवार को विवाहिता को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में महिला की मां ने खरगूपुर थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के अहिलावा बगाही गांव निवासी महबूदुननिशा पत्नी मोहब्बत अली ने मंगलवार को खरगूपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी मैशरजहां (21) की शादी चार माह पूर्व खरगूपुर थाना क्षेत्र के खरगूपुर इमलिया गांव के रहने वाले ननके के बेटे मोबीन के साथ की थी।
शादी में विदा होकर मैशरजहां ससुराल चली गई। इसके कुछ दिनों बाद ही ससुरालीजन दहेज में सोने की अंगूठी, टीवी और भैंस की मांग करने लगे।
महबूदुननिशा का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मंगलवार देर शाम उसकी बेटी को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
महबूदुननिशा ने बताया कि गांव वालों से फोन पर मिली सूचना के बाद जब वह बेटी की ससुराल पहुंची तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में महबूदुननिशा ने खरगूपुर थाने में पति मोबीन, ससुर ननके, देवर सुभान अली, ननद राकिया व फरना के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष को आरोपियों को जल्द से जलद गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।