{"_id":"5749e2614f1c1ba22c693aa6","slug":"husband-lit-to-the-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी को जलाया
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 28 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मनोहरापुर गांव में नशेड़ी पति ने पत्नी को जलाकर मार डालने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी पत्नी को इलाज के लिए मायके वाले अयोध्या फैजाबाद ले गए हैं। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अयोध्या निवासी महंत राघवेंद्र दास ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी साधना (30) की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मनोहरापुर गांव निवासी शिव प्रकाश त्रिपाठी से की थी।
साधना ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर नशे में धुत होकर शिव प्रकाश घर गए और भोजन मांगा। साधना ने खाना दिया तो शिव प्रकाश नाराज हो गए और भोजन नहीं किया।
नाराज शिव प्रकाश ने पहले साधना को मारापीटा तथा बाद में उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर साधना को बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
धना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि राघवेंद्र दास की तहरीर पर शिव प्रकाश के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साधना को इलाज के लिए राघवेंद्र अपने साथ अयोध्या ले गए हैं।