फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   firing in awas vikas

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा आवास-विकास

Tue, 16 Jun 2015 10:50 PM IST
गोंडा/अमर उजाल ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाल ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
नगर के सर्कुलर रोड स्थित आवास विकास तिराहे पर सोमवार देर रात रंजिश के चलते दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान ही एक गुट के लोगों ने बम फेंके। इससे आसपास की दुकानों के शटर गिर गए। लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के लोग भाग निकले। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घायल युवक के भाई ने नगर कोतवाली में दो लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शहर के मालवीय नगर के रहने वाले विशाल गिरि ने बताया कि उसका भाई विकास गिरि उर्फ विक्की की शिवम सिंह और चंचल निवासी आवास विकास से रंजिश चल रही है। सोमवार की रात विक्की आवास विकास गया था। वहां रंजिश के चलते शिवम सिंह ने अपने साथी चंचल के साथ मिलकर विक्की पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी और उसे मारापीटा। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से आवास विकास गूंज उठा। इस दौरान चार बम फेंके गए, हालांकि बम से कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी भाग निकले। इस मामले में विशाल गिरि ने नगर कोतवाली में शिवम सिंह, चंचल व दो अन्य के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed