फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   72 घन्टे में भुगतान न होने पर दर्ज होगी एफआईआर: आयुक्त

72 घन्टे में भुगतान न होने पर दर्ज होगी एफआईआर: आयुक्त

Fri, 10 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
72 घन्टे में भुगतान न होने पर दर्ज होगी एफआईआर: आयुक्त
गोंडा। आयुक्त ने गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार को जांचने के लिए कई केंद्रों का दौरा किया। मौके पर देखा किसान गेहूं लेकर तो आते हैं पर खरीद नहीं हो पाती है। कभी मानक में कमी दिखाकर तो कभी बोरा व पैसा कम होने का बहाना बता कर किसानों को वापस कर दिया जाता है। आयुक्त महेंद्र कुमार ने मंडी स्थल पर पहुंच कर गेहूं खरीद का सच देखा और फटकार लगाई कि किसानों को यदि परेशान किया गया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन


देवीपाटन मण्डल के आयुक्त महेन्द्र कुमार ने कहा कि गेहूं बेचने वाले किसानों का भुगतान 72 घन्टे के अन्दर हो जाना चाहिए अन्यथा दोषी कर्मी को निलम्बित करते हुए एफआईआर दर्ज कराएंगे। इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए गोंडा में खाद्य विभाग के 16, पीसीएफ के 40, यूपी एग्रो के 01, यूपीपीसीयू के 29, यूपवीएसएस के 12 तथा भारतीय खाद्य निगम के 01 क्रय केन्द्र सहित कुल 99, जनपद बलरामपुर में खाद्य विभाग के 9 तथा पीसीएफ के 27 केन्द्रों सहित कुल 36 क्रय केन्द्र, जनपद बहराइच में खाद्य विभाग के 14, पंजीकृत समिति के 01, पीसीएफ के 88, यूपी एग्रो के 03, यूपीपीसीयू के 30, यूपीएसएस के 10, नैफेड के 03 तथा भारतीय खाद्य निगम के 1 केन्द्रों सहित कुल 150 क्रय केन्द्र व श्रावस्ती में खाद्य विभाग के 5, पीसीएफ के 33 व भारतीय खाद्य निगम के 01 केन्द्र सहित 39 केन्द्रों को मिलाकर मण्डल में 324 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


क्रय के लिए आवंटित लक्ष्य के अनुसार गोंडा में 71 हजार के सापेक्ष मात्र 16857 मीटरिक टन, बलरामपुर में 32500 के सापेक्ष 11958 मीटरिक टन, बहराइच में 130500 मीटरिक टन के सापेक्ष 40919 मीटरिक टन तथा श्रावस्ती में 32900 मीटरिक टन के सापेक्ष 10318 मीटरिक टन गेहूं सहित कुल 80052 मीटरिक टन गेहूं खरीदा गया है। आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी किसान का गेहूं खरीदने के 72 घन्टे के अंदर भुगतान नहीं किया जाता है तो दोषी को तत्काल निलम्बित करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई क्रय केन्द्रों के समय से न खुलने तथा कर्मचारियों के न पहुंचने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मण्डलायुक्त ने सभी डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए है कि वे स्वयं केन्द्रों की मानीटरिंग करें और लापरवाही बरतने वाले केन्द्र प्रभारी व अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन लें। उन्होंने सभी क्रय केन्द्रों पर बोरों की उपलब्धता के साथ किसानों के बैठने, पेयजल आदि की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान सम्भागीय विपणन अधिकारी देेवीपाटन मण्डल दिनेश शर्मा, यूपीएसएस आरएम शैलेन्द्र कुमार, पीसीयूू आरएम जितेन्द्र कुमार, पीसीएफ आरएम वीएस कुशवाहा, यूपी एग्रो प्रबन्धक विश्वनाथ, डिप्टी आरएमओ गोण्डा लाल बहादुर गुप्ता सहित अन्य क्रय एजेन्सियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed