फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Daughter-in-law went to her parents' house to tie Rakhi, father-in-law hanged himself

Jaunpur News: बहू मायके गई राखी बांधने, ससुर ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 28 Aug 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law went to her parents' house to tie Rakhi, father-in-law hanged himself
मृतक ध्रुव राज प्रजापति की फाइल फोटो स्रोत परिजन।
महराजगंज। गोकुला गांव में बुधवार की शाम को घर के सामने नीम के पेड़ पर ध्रुव राज प्रजापति (55) ने फंदा लगा लिया। उनकी बहू राखी बांधने मायके गई थी। इसी दौरान घर पर अकेले ध्रुव राज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोकुला निवासी ध्रुव राज प्रजापति के छोटे बेटे मुकेश प्रजापति ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से बीमार थे। उनके बड़े भाई कलेक्टर और विकास प्रजापति परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। घर पर मुकेश की पत्नी पूनम प्रजापति, बेटी के साथ रहती हैं। बुधवार की सुबह पूनम प्रजापति भाई को राखी बांधने के लिए बरईपार स्थित मायके चली गई थीं। शाम को घर के सामने से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर नीम के पेड़ की डाल पर फंदे से लटक रहे ध्रुव राज पर पड़ी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान राकेश मौर्य ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो पेड़ की डाल पर नायलॉन की रस्सी का फंदा मिला। लकड़ी की सीढ़ी भी पेड़ की डाल तक लगी हुई थी। पुलिस ने आशंका जताई कि उन्होंने सीढ़ी के सहारे पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाया होगा। थानाध्यक्ष महराजगंज तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ध्रुव राज प्रजापति मानसिक रूप से बीमार थे। प्रथमदृष्टया फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed