फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man dies by drowning in Gomti River while saving his brother

Jaunpur News: भाई को बचाने में युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत

Fri, 28 Aug 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Young man dies by drowning in Gomti River while saving his brother
चंदवक-मृतक गौरव यादव की फाइल फोटो
चंदवक। गोबरा गांव निवासी गौरव यादव (20) की बृहस्पतिवार को गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। गौरव अपने छोटे भाई धर्मजीत को डूबने से बचाने के प्रयास में खुद गहरे पानी में समा गया। मृतक के पिता गुदरी यादव ने बताया कि गौरव दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई धर्मजीत मानसिक रूप से बीमार है। बृहस्पतिवार को दोनों भाई चकरतीरथ घाट पर गोमती नदी में नहाने गए थे। नहाते समय धर्मजीत अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन

भाई को डूबता देख गौरव ने नदी में छलांग लगा दी। उसने धर्मजीत को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकालकर किनारे पहुंचा दिया। खुद नदी में बने गहरे गड्ढे में फंस गया। गौरव के डूबने की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed