फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   वीडियो वायरल करने की धमकी दे करता रहा बलात्कार

वीडियो वायरल करने की धमकी दे करता रहा बलात्कार

Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी दे करता रहा बलात्कार

विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी दे करता रहा बलात्कार

गोंडा। पांच माह पहले खेत को गई एक गांव की रहने वाली एक 16 वर्षीया किशोरी को गेहूं की सिंचाई कर रहे एक युवक ने दबोच लिया। युवक ने किशोरी के संग बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया।

इसके बाद वह किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच माह तक बलात्कार करता रहा। किशोरी जब गर्भवती हो गई तो उसने विरोध किया। इसका खुलासा होने पर गांव में पंचायत हुई।
विज्ञापन


जहां युवक के परिवार वालों के साथ ही पंचों ने किशोरी पर मामले में कार्यवाही न करने का दबाव बनाया। किशोरी ने रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ थाना वजीरगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सोलह वर्षीया किशोरी ने बताया कि पांच माह पहले वह खेत को गई थी। तभी खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे उसके गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

किशोरी के मुताबिक आरोपी युवक ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे अक्सर गांव के बाहर खेत में बुलाकर उसके साथ पिछले पांच से बलात्कार करता रहा।

इसी बीच वह गर्भवती हो गई। किशोरी ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो मामले का खुलासा होने पर गांव में पंचायत हुई। जहां आरोपी युवक के परिवार वालों के साथ ही पंचों ने उसपर कार्यवाही न करने का दबाव बनाया।


आरोपी युवक ने पुलिस में शिकायत करने पर उसे धमकी भी दी। किशोरी ने सोमवार को थाना वजीरगंज में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की फरियाद की है। थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed