फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बीयर शॉप के सेल्समैन से लूट रुपए 34 हजार

बीयर शॉप के सेल्समैन से लूट रुपए 34 हजार

Thu, 14 Feb 2019 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
बीयर शॉप के सेल्समैन से लूट रुपए 34 हजार
इटियाथोक (गोंडा)। कस्बे के खरगूपुर मार्ग पर स्थित बीयर की दुकान पर बुधवार की रात दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर बीयर शॉप के सेल्समैन से 34 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने सेल्समैन को दुकान के अंदर बंद कर दिया और बीयर की बोतलें भी उठा ले गए। इस मामले में बीयर शॉप के मालिक ने इटियाथोक थाने में बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



इटियाथोक कस्बे के बिसुही पुल के पास रहने वाले राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने बताया कि उनकी सरकारी बीयर की शॉप कस्बे के खरगूपुर मार्ग पर है। राजेंद्र के मुताबिक बुधवार देर रात करीब दस बजे सेल्समैन बबलू जायसवाल दुकान बंद कर रहा था। तभी दो बाइकों से पहुंचे चार बदमाशों ने सेल्समैन बबलू को धमकाते हुए शटर खुलवा लिया और उसे दुकान के अंदर ले जाकर तमंचे से धमकाते हुए 34000 रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन



राजेंद्र ने बताया कि जाते समय बदमाशों ने सेल्समैन को दुकान के अंदर बंद कर दिया और बीयर की बोतलें उठाने के बाद शटर में बाहर से ताला लगाकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद जब सेल्समैन ने शटर पीटकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर सेल्समैन को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने थाना इटियाथोक में बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मगर अभी तहरीर नहीं मिली है। सीओ सिटी महावीर सिंह ने दुकान पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed