{"_id":"5cc9e6d5bdec220770315f1a","slug":"181556735701-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, तीन लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, तीन लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने पति व ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
बाराबंकी जनपद के थाना दरियाबाद के बेहटा निवासी नान्हू ने मंगलवार को देर रात थाने पर दर्ज कराये गए केस में आरोप लगाया है कि वह अपनी पुत्री बुधना की शादी करीब दो वर्ष पूर्व गोंडा जनपद के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के चौदहा के मजरे मुंशी पुरवा निवासी लक्ष्मी प्रसाद के बेटे ज्ञानू के साथ की थी। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। नान्हू के मुताबिक मंगलवार को उसकी बेटी बुधना (19) को पति ज्ञानू, ससुर लक्ष्मी प्रसाद व देवर विनोद ने मिलकर दहेज के लिए मार डाला।
नान्हू ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।