{"_id":"5d02903dbdec226d6c303283","slug":"156044907514-gonda-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में घर में घुसकर पीटा, झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंजिश में घर में घुसकर पीटा, झोंका फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में घर में घुसकर पीटा, झोंका फायर
गोंडा। बनघुसरा गांव के मजरे मोफिया में बुधवार रात रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसे पीटा और तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है।
मारपीट के दौरान एक मासूम को चोटें आई हैं। मामले में कोतवाली देहात में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के बनघुसरा गांव के मजरे मोफिया निवासी कुलदीप पांडेय ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि पड़ोस में रहने वाले कैन्यालाल से उसकी रंजिश चल रही है।
इसी को लेकर बुधवार देर रात कैन्यालाल उसके बेटे दद्दन, बब्बन व पुत्तन उसके घर में घुस आए और पीटना शुरू कर दिया। इससे उसे व परिवार के सात साल के मासूम आयुष को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। कोतवाली देेहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि कुलदीप की तहरीर पर कैन्यालाल, दद्न, बब्बन व पुत्तन के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।