फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   शैक्षिक गुणवता के लिए ब्लाकों में अब होगा टीचर्स टाक

शैक्षिक गुणवता के लिए ब्लाकों में अब होगा टीचर्स टाक

Thu, 14 Feb 2019 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
शैक्षिक गुणवता के लिए ब्लाकों में अब होगा टीचर्स टाक
वजीरगंज (गोंडा)। जिला स्तर पर टीचर्स टॉक कार्यक्रम से शैक्षिक गुणवत्ता की मिसाल पेश करने के बाद अब ब्लॉक स्तर पर आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। बीएसए मनिराम सिंह ने स्मार्ट स्कूल प्राइमरी स्कूल हरिहरपुर के शुभारंभ मौके पर एलान किया कि अब हर ब्लॉक में टीचर्स टॉक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले स्तर पर आयोजन करके 179 प्राइमरी स्कूलों के नवाचार को नया मुकाम देने का काम किया जा चुका है। अब हर ब्लॉक के नवाचार कार्यों को आगे बढ़ाने की पहल होगी। पूरे जनपद के करीब 1000 स्कूलों को आयोजन से अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



प्राइमरी स्कूल हरिहरपुर में आईसीटी शिक्षण से बच्चों को मिलने वाली जानकारी प्रधानाध्यापक डॉ. राजेश प्रताप सिंह ने दी और बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर तैयार वायु संघटन के वीडियो को प्रदर्शित किया गया। स्कूल की छात्रा सोनिया व रिमझिम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए ने स्कूल के प्रधानाध्यापक के कार्यों को सराहा। कहा कि स्मार्ट स्कूलों की संख्या बढ़ने से शैक्षिक विकास हो रहा है। कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रवि प्रताप सिंह, मनीष वर्मा ने अनुभव साझा दिए। स्मार्ट स्कूल के श्ुाभारंभ के बाद बीएसए ने संचारी रोग पखवाड़ा के तहत रैली भी रवाना की।


नेत्र परीक्षण के बाद चिन्हित छात्राओं प्रियांशी, राधिका, अभिषेक, सानिया, विपिन, कोमल को चश्मा बांटा। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष किरन सिंह, एबीआरसी आनंद देव सिंह, सूर्य मणि पांडे, राजनाथ मिश्र, शिक्षक प्रमोद सिंह, कन्हैयालाल मौर्य, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।


शिक्षक अपने संसाधन और प्रयास से बदल रहे हैं स्कूल की सूरत
स्कूलों में विभाग की ओर से प्रशिक्षण आदि तो दिए जा रहे हैं, लेकिन स्कूलों को स्मार्ट की श्रेणी में लाने के लिए शिक्षक खुद से ही प्रयास कर रहे हैं। करनैलगंज के प्राइमरी स्कूल धौरहरा के प्रधानाध्यापाक रवि प्रताप सिंह, पूर्व माध्यमिक स्कूल दलीपपुरवा के मनीष वर्मा ने रुचि ली और स्कूलों की सूरत बदल दी। इसी के साथ प्राइमरी स्कूल हरिहरपुर के प्रधानाध्यापक डॉ. राजेश प्रताप सिंह ने भी खुद से प्रयास कर स्कूल को जहां कॉन्वेंट की तर्ज पर तैयार किया और अब स्मार्ट स्कूल भी बना दिया। इसी तरह 180 स्कूलों की सूरत बदल चुकी है।



वर्जन
बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए टीचर्स टॉक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर आयोजन से बड़ा संदेश गया है, शिक्षकों में उत्साह है और अब ब्लॉकों में भी आयोजन होंगे। विभाग को बड़ी उपलब्धि मिल रही है कि स्मार्ट स्कूलों की संख्या बढ़ रही है।
- मनिराम सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed