फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को मारी ठोकर,दो की मौत

तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को मारी ठोकर,दो की मौत

Sat, 06 Jan 2018 09:49 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को मारी ठोकर,दो की मौत

विज्ञापन
तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलबिला खत्तीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर रात बहराइच से फैजाबाद की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि लखनऊ ले जाते समय दूसरे ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के पंडरी अजब गांव के रहने वाले मनोज सिंह 35,मान सिंह 45 व सुल्तान 20 शुक्रवार की देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर कस्बा आर्यनगर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चिलबिला खत्तीपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि बहराइच की तरफ से फैजाबाद की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। एसयूवी की ठोकर से बाइक समेत तीनों उछलकर दूर जा गिरे।

तीनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद एसयूवी का चालक वाहन समेत भाग निकला। आसपास के लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही मनोज सिंह की मौत हो गई जबकि लखनऊ ले जाते समय मान सिंह ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।


सुल्तान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed