{"_id":"b24224f3a62475f645cf161bb5b56c8c","slug":"canal-cut-100-acres-crop-missed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटी, सौ एकड़ फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटी, सौ एकड़ फसल बर्बाद
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीगंज इलाके में गुरुवार को सांगीपुर के पास नहर कटने के बाद शुक्रवार को मनकापुर क्षेत्र में तीन जगहों पर नहर कट गई। इससे किसानों की सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई। काश्तकारों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अफसरों ने नहर बांधने के प्रयास भी किए, लेकिन पानी की तेज रफ्तार के आगे उनके सारे प्रयास बेअसर साबित हुए।
सिंचाई विभाग के सरयू नहर खंड चार के अधिशाषी अभियंता एसपी शुक्ल ने बताया कि वह मौके पर टीम के साथ नहर बंधवाने में लगे हैं। फसल बर्बाद होने से किसानों में आक्रोश है।
बहराइच से मोतीगंज के रास्ते मनकापुर होते हुए मसकनवा तक जाने वाली सरयू नहर खंड चार की एक नहर गुरुवार को मोतीगंज इलाके में सांगीपुर गांव के पास कट गई थी।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र के तमाम किसानों की पांच सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। लेकिन समय पर सिंचाई विभाग के अफसरों द्वारा नहर को बंधवाने का कोई काम शुरू न किए जाने से गुरुवार की रात पानी जैसे ही मनकापुर इलाके में पहुंचा कि नहर तीन अलग-अलग स्थानों पर पानी के तेज प्रेशर से कट गई।
अंधियारी गांव के पास परसहवा, ऐनपुर व मरौचा में तीन स्थानों पर नहर कटने से सिंगारीपुरवा, धुसवा, तुड़वा, ऐलनपुर ग्रंट, मधईपुर, धुसवा आदि के तमाम किसानों के खेतों में पानी भर गया।
सुबह जब किसानों की नींद खुली तो उन्होंने फसलों में पानी भरा देखा। इसकी सूचना सुबह छह बजे किसानों ने सिंचाई विभाग के अफसरों को दी।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नहर बंधवाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का तेज प्रेशर होने के करण सफल नहीं हो सके, जिससे किसानों के खेतों में अभी भी पानी भर रहा है।
सिंचाई विभाग सरयू नहर खंड चार के अधिशाषी अभियंता एसपी शुक्ल ने बताया कि उनकी टीम मौके पर नहर बंधवाने का काम कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही नहर को बांध लिया जाएगा।