फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bus hits teenager, he dies

Gonda News: बस ने किशोर को मारी टक्कर, मौत

Wed, 28 Jan 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bus hits teenager, he dies
फैजान।
बालपुर। अम्मी… मेरा नाम स्कूल में भले ही न दर्ज हो। मैं घर पर ही पढ़ाई कर एकदिन बड़ा अफसर बनूंगा। काॅपी लेने बाजार जा रहा हूं, आऊंगा तो खूब मेहनत से पढ़ाई करूंगा... घर से निकलते वक्त फैजान के यही आखिरी शब्द थे। किसी को क्या पता था कि पढ़ाई का सपना आंखों में लिए साइकिल से काॅपी लेने बाजार गया 14 वर्षीय किशोर वापस कभी नहीं लौटेगा। गोंडा लखनऊ मार्ग पर बालपुर जाट के तिवारी पुरवा मोड़ के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर फैजान की मौत हो गई। फैजान के पिता इस्तखार बिलखते हुए एक ही रट लगा रहे थे कि गरीबी ने पहले ही गला घोंट रखा था, अब बुढ़ापे का सहारा भी छिन गया।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर जाट के फकीरन पुरवा निवासी मो. इस्तखार का बेटा फैजान पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर था। गरीबी उसकी राह में जरूर थी, लेकिन उसके हौसले मजबूत थे। स्कूल में नामांकन नहीं हो सका, फिर भी वह घर पर ही किताबों से रिश्ता निभा रहा था। बुधवार को वह बालपुर बाजार कॉपी लेने गया था। लौटते समय तिवारी पुरवा मोड़ के पास पीछे से आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गया। हादसे में फैजान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना जैसे ही खबर घर पहुंची, मां अनीसा बानो बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ीं। बड़ी बहन आफरीन की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। वह बार-बार यही कहती रही कि भैया बहुत मेहनती था, पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहता था। पिता मो. इस्तखार मुंबई में मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह टूट गए हैं। परिवार की आर्थिक हालत पहले ही कमजोर थी, अब सहारे का वह हाथ भी छिन गया, जिससे घर की उम्मीदें जुड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर चीख-पुकार गूंज उठी। कई लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया।


रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के चाचा सईद मोहम्मद ने तहरीर दी है।
-शमशेर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed