फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BSA building incomplete for 15 years, office will be shifted to Vikas Bhawan

Gonda News: 15 साल से बीएसए की बिल्डिंग अधूरी, विकास भवन मेें शिफ्ट होगा कार्यालय

Sun, 22 Oct 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
BSA building incomplete for 15 years, office will be shifted to Vikas Bhawan
गोंडा। जिले में बीएसए कार्यालय की बिल्डिंग अधूरी होेने के चलते वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय विभाग विकास भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके लिए वित्त एवं लेखाधिकारी को 26 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद कार्यालय शिफ्ट ना होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2008-09 से आधी-अधूरे इमारत में बीएसए कार्यालय संचालित हो रहा है। रानीपुरवा में वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय होने के चलते बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं को लागू करने के साथ शिक्षक व कर्मचारियों को दौड़ लगानी पड़ रही है। कई बार तो बीएसए कार्यालय से दूर होने के चलते अधिकारियों के न बैठने व मनमानी की भी शिकायतें आ चुकी हैं। जिसके चलते विभाग के कार्यों में देरी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में अपर राज्य परियोजना निदेशक की ओर से बीएसए कार्यालय में लेखाधिकारी कार्यालय शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। मगर बिल्डिंग अधूरी होने के चलते सीडीओ एम. अरुन्मोलि ने विभाग भवन के द्वितीय तल पर शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही 26 अक्तूबर तक शिफ्ट करने की चेतावनी दी गई है। बीएसए प्रेमचंद ने बताया कि बिल्डिंग के अधूरे काम को पूरा कराने के लिए जिला योजना व विभाग से 65 लाख रुपये बजट की मांग की गई है। लेखाधिकारी कार्यालय पास में ना होने के चलते लंबे समय से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ महीने से पहले शिफ्ट नहीं होगा कार्यालय
अधिकारियों का पत्र मिला है। रिकॉर्ड मिलान कराने के बाद कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा। इसमें करीब डेढ़ महीने लगेंगे। आठ हजार अध्यापकों की पत्रावलियां हैं, उसे मिलान कराने के बाद ही शिफ्ट किया जाएगा।

- संजय चतुर्वेदी, वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed