फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bolero collides with truck, five injured

Gonda News: ट्रक से टकराई बोलेरो, पांच घायल

Tue, 24 Jun 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bolero collides with truck, five injured
नवाबगंज (गोंडा)। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर मंगलवार सुबह महेशपुर गांव के पास ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में दिल्ली से गोरखपुर जा रहे बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि गोरखपुर के तिलहटा मुंडेरा झगहा निवासी राजेंद्र, संदीप, विद्या देवी, गुड़िया व शिवम दिल्ली से बोलेरो से लौट रहे थे। मंगलवार सुबह पांच बजे महेशपुर के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed