फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP leader's father also dies from Corona

भाजपा नेता के पिता की भी कोरोना से मौत

Sat, 27 Jun 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's father also dies from Corona
गोंडा। बीते 24 जून को कोरोना से संक्रमित पाये गये भाजपा जिला उपा ध्यक्ष को कोविड लेवल-1 में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उनके पिता की भी कोरोना से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो जिले के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता भी थे। उनके निधन पर सभी अधिवक्ताओं ने शोक जताया है। इसके साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी लापरवाही का आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन

23 तारीख की रात में जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। बाद में अस्पताल की ट्रयू नेट्स मशीन से हुई जांच में कोरोना संक्रमित पाये गये थे। उन्हें कोविड के लेवल-1 में ले जाया गया था। अभी उनका वहीं इलाज चल रहा है। बता दें कि शहर के मालवीयनगर निवासी दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे बाबू ईश्वर शरन सिंह की तबीयत पहले से खराब चल रही थी। लेकिन शनिवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रयू नेट्स से उनकी प्राथमिक जांच कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार की शाम को उनके सेंपल की कन्फर्मेशन किट से जांच कराई गई। इसमें भी वो कोरोना पॉजिटिव पाये गये।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के तहत हुआ अंतिम संस्कार
ट्रू नेट मशीन की प्राथमिक जांच में कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें शव को कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार के लिए नायब तहसीलदार की मौजूदगी में उनके परिवारीजनों को सौंप दिया गया। उनका बेटा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। अब इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं में नाराजगी
अधिवक्ता के निधन पर जिले के वकीलों से इसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बेटे के कोरोना से संक्रमित होने के बाद प्रशासन को अधिवक्ता की भी तबीयत बिगड़ने पर अवगत कराया गया था और उनके उचित इलाज की मांग उठाई गई थी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि चद्र त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन, भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, केके मिश्रा, राजेन्द्र सिंह खुराना, गंगा प्रसाद मिश्रा, केपी सिंह, माधवराज मिश्र, राम बुझारत द्विवेदी आदि ने शोक जताया है।
परिवारीजनों की नहीं कराई गई सैंपलिंग
जिले के सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर प्रशासन के खिलाफ जमकर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई है। मृतक अधिवक्ता के बेटे के चार दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद भी अभी तक परिजनों की सैंपलिंग नहीं कराई गई थी।

तबीयत खराब होने पर ईश्वर शरन सिंह को शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती गई। उनके स्वास्थ्य की परेशानी को देखते हुए कोरोना की जांच के लिए उनकी सैंपलिंग कराई गई। प्राथमिक और कन्फर्मेशन किट से जांच के बाद कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी परिवारीजनों की सैंपलिंग कराई जायेगी। -डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed