फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider going to drop children to school died in an accident

गोंडा: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Thu, 16 Feb 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bike rider going to drop children to school died in an accident
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे बाइक सवार की बृहस्पतिवार को महदेइया में पेट्रोल पंप के पास कार से टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। बच्चों को हल्की चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

कोतवाली उतरौला के महदेइया निवासी अनवर अली (30) सुबह अपने दो बच्चों असद व समद को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। गोंडा-उतरौला मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वे बच्चों के साथ बाइक से गिर गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना के दौरान भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक के भाई मैनुद्दीन का रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी की आंखें नम थीं। कोतवाल संजय कुमार दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि अगर अनवर हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed