फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Balrampur's Maa Pateshwari Villa City Model will be implemented in Mandal

Gonda News: मंडल में लागू होगा बलरामपुर का मां पाटेश्वरी विला सिटी मॉडल

Wed, 31 May 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 31 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Balrampur's Maa Pateshwari Villa City Model will be implemented in Mandal
गोंडा। मंडल के बलरामपुर जिले की एक पहल प्रदेश के लिए नजीर बन गई है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से जिलों की योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें बलरामपुर के डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के प्रोजेक्ट मां पाटेश्वरी विला सिटी को सराहा और अन्य जिलों को इसी तर्ज पर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं का विकास होगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने डीएम की प्रशंसा की। कहा- कनवर्जेन्स से ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधा उपलब्ध कराने का बहुत ही अच्छा प्रयास है। इससे गांव में क्वालिटी ऑफ लाइफ इम्प्रूव होगी। इस तरह के प्रयास अन्य जनपदों को भी करने चाहिए। योजना बनाते समय उसके टिकाऊ होने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डीएम बलरामपुर ने बताया कि शहरी सुविधाओं से युक्त इस सिटी का निर्माण कनवर्जेन्स के माध्यम से बाढ़ प्रभावित कल्याणपुर ग्राम के परिवारों के लिए किया गया है। इस सिटी की चहारदीवारी कराने के साथ-साथ कॉलोनी में जल एवं विद्युत संयोजन, शौचालय, पार्क, ड्रेनेज सिस्टम, पशु शेड आदि का निर्माण कराया गया है। इसी मॉडल पर आगे अन्य गावों का विकास होगा।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने इस पर डीएम को बधाई दी और कहा कि अन्य जिलों में भी ऐसी ही पहल होगी। इसके अलावा जिलों में पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने का भी निर्देश दिया है। स्वामित्व योजना से गांवों में घरौनी के काम तेज करने पर जोर दिया गया है। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव से मिले निर्देशों के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कुल रिक्त पदों के सापेक्ष 50 प्रतिशत पदों पर भर्ती अपेक्षित अर्हता पूर्ण करने वाली सहायिकाओं की मेरिट के आधार पर करने का निर्देश दिया। अवशेष 50 प्रतिशत सीधी भर्ती के माध्यम से ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय चयन समिति प्रक्रिया पूरी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed